मानव जीवन में जल का बहुत महत्व है। डॉक्टर किसी भी स्वास्थ्य समस्या में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। सेहत के लिए दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पिने चाहिए। पानी का पर्याप्त सेवन से पाचन तंत्र, त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाता है।
पानी शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जल के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। पानी न केवल जीवन के लिए जरूरी है, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
क्या आप जानते हैं? सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि इसके नियमित सेवन से कई संभावित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
अगर हम सही समय पर और सही तरीके से खूब पानी पिएं तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना शरीर के लिए अच्छा होता है।
नियमित रूप से खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे
- जब आप सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं तो शरीर के हानिकारक तत्व साफ हो जाते हैं। खून साफ हो जाता है। और त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बनती है।
- अगर आप सुबह गर्म पानी पीते हैं तो शरीर के लिए जरूरी टिश्यू और सेल्स बनेंगे। शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह पानी पीना शुरू कर दें।
- जो लोग सुबह जल्दी उठकर पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की समस्या नहीं होती है. प्रातः काल पेट साफ करके खाया गया भोजन शरीर को संपूर्ण पोषण और शक्ति प्रदान करता है। कब्ज न होने पर पेट में अन्य रोग होने की संभावना कम होती है।
- अगर आप सुबह उठकर पानी पीते हैं तो आपका गला, पेशाब और किडनी साफ हो जाएगी और अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है. इसी तरह महिलाओं के पीरियड्स भी समय पर होते हैं।